माशा की परी कथाएँ 💥NEW💥 सूअर पालक (एपिसोड 19) 📚 माशा एंड द बेयर
By माशा एंड द बेयरFrom YoutubeDecember 17, 2025
माशा “सूअर पालक” नामक एक परी कथा सुना रही है जिसका सबक काफ़ी अनपेक्षित है – सबसे महँगी और बढ़िया चीज़ें भी सूअर को मानव कभी न बनाएँ। यह कथा एक नटखट राजकुमारी के बारे में है जिसे विचित्र खिलौनों का इतना शौक था कि वह अपने खिलौनों को जीवित प्राणियों से कहीं ज़्यादा पसंद करती थी। राजकुमार ने राजकुमारी को सबक सिखाना चाहा। उसने सूअर पालक के कपड़े पहनकर राजकुमारी को जादुई पतीला दे दिया। यह कोई आम पतीला नहीं था – उस में इतना दलिया पकाया जा सकता था कि कोई इसकी कल्पना भी न कर सके! राजकुमारी नए खिलौने की ख़ुशी में सूअर पालक से पूछना भी भूल गई कि जादुई पतीला दलिया पकाने से कैसे रोका जाए। इसलिए उसे राजकुमार से माफ़ी माँगनी पड़ी और आगे चलकर वह ज़्यादा समझदार हो गई।
#new video
#hindi cartoon
#New videos
#Masha
#Bear
